अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते गुप्तारघाट व आसपास के क्षेत्र में विस्थापित हो रहे पीड़ित पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय की अगुवाई में लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले और अपनी पीड़ा बयां की। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद निषाद, गौड़, दलित व यादव समाज के लोगों ने बताया कि उनकी जमीन व दुकानों को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर बिना उचित मुआवजा दिए तोड़ा जा रहा है।
पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय ने बताया कि अखिलेश यादव ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगों को विधानसभा के सत्र में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इस दौरान सपा अध्यक्ष को नवनिर्वाचित पार्षदों ने गदा व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, श्रीचंद यादव, रियाज अहमद अंसारी, अपर्णा जायसवाल, सुरेंद्र यादव, मो हलीम पप्पू, भगवान दीन निषाद, प्रदीप निषाद आदि मौजूद रहे।