फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान आज

Wed, 07 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए वोट करते युवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव-2016-17 के लिए चार पदों पर आठ दिसंबर को मतदान होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियों का खाका खींच लिया है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ वोटरों को लुभाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि छात्रसंघ के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व उपमंत्री पदों  पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान होगा। मतदान के लिए कालेज में 14 बूथ बनाए गए हैं। मतदान दुपहर दो बजे तक होगा। दुपहर ढाई बजे से मतों की मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम की घोषणा तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि मतदान व मतगणना को पुलिस व प्रशासन के अफसरों के समन्वय के साथ शांति व सुरक्षा के बीच संपन्न कराया जाएगा। सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि रानोपाली व टेढ़ीबाजार चौराहे के पास बैरियर लगाकर यातायात को डायवर्ट कर दिया जाएगा। परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में पीएसी व पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


छात्राएं ही बनेंगी प्रत्याशियों की खेवनहार
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को होने वाले मतदान में छात्राएं ही प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में मददगार साबित होंगी। चुनाव में कालेज के आठ हजार 90 छात्र-छात्राएं मतदाता हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या चार हजार 261 है तो छात्रों की संख्या तीन हजार 829 ही है। 

रानोपाली तिराहा बना चुनाव का केंद्र 
छात्रसंघ चुनाव में प्रचार का शोर जुड़वा शहरों में है लेकिन कालेज से चंद कदम की दूरी पर रानोपाली तिराहे पर छात्रसंघ चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय हैं। दिन के साथ रात भर छात्र नेताओं व छात्रों की भीड़ तिराहे पर प्रचार को लेकर टैंपो हाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें