फैजाबाद में गुरुवार को रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अतिथि व किसान ।
- फोटो : अमर उजाला
रौजागांव चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र 2016-17 का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ के बीच प्रारम्भ हुआ। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक मधुकर मिश्र ने कहा कि पेराई सत्र में त्वरित गन्ना मुल्य भुगतान किया जाएगा।
कृषकों को गन्ना आपूर्ति एवं गन्ना मुल्य भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कृषकों से अनुरोध करते हुए कहा कि चीनी मिल को साफ -सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।
कृषकों को जिस भी प्रजाति की पर्ची प्राप्त होती है उसी प्रजाति के ही गन्ने की आपूर्ति करें। चीनी मिल इस वर्ष मिल गेट व वाह्य क्रय केंद्र पर भी एसएमएस के माध्यम से भी तौल की सुविधा प्रदान करेगी। जिससे कृषकों को समय पर पर्ची प्राप्त हो सके।