फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ से संवरकर तैयार होगा रुदौली रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। रुदौली रेलवे स्टेशन का 13 करोड़ रुपए से सौंदयींकरण किया जाएगा। शनिवार को इस स्टेशन के नए भवन व अन्य निर्माण कार्य के लिए सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव ने भूमि पूजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित कर देश का सबसे अच्छा धार्मिक शहर बनाना चाहते हैं। साथ ही आसपास के स्टेशनों को भी विकसित किया जा रहा है। इसमें रुदौली एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, इसलिए इसको भी आधुनिक रूप प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ ही यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए सड़क मार्ग के साथ रेलवे लाइन का भी विस्तार किया जा रहा है। रेल पथों का दोहरीकरण व कई लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है। 84 कोस में पडने वाले सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। विधायक रामचंद्र यादव ने सांसद से गौरियामऊ स्टेशन को पूर्ण रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग की। कहा कि इस स्टेशन पर इस समय कोई गाड़ी नहीं रुकती, जिससे यहां के यात्रियों को काफी दिक्कतें होती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, रेलवे डिप्टी इंजीनियर अभय कुमार, सहायक मंडल अभियंता रवि कुमार, निर्माण विभाग सहायक अभियंता राकेश पांडेय समेत कई मौके पर मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक कसौंधन ने किया। मौके पर रघुनंदन चौरसिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, लालजीत सिंह, शिव गोविंद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, विश्वनाथ तिवारी, आशीष शर्मा, सभासद कुलदीप सोनकर, दुर्गेश श्रीवास्तव, उमाशंकर, राजकिशोर सिंह, शेखर गुप्त, संजय अग्रवाल, प्रमोद द्विवेदी, संतोष यादव समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों प्लेटफार्म की लंबाई 265 मीटर होगी
लखनऊ और अयोध्या के बीच के सबसे अधिक राजस्व वाले स्टेशन में शामिल पूर्व रेलवे स्टेशन का पुराना भवन अंग्रेजों के समय का है। दो प्लेटफार्म वाले इस स्टेशन में अभी तक दो रेल लाइन है, जिसमें एक मेन लाइन एक लूप लाइन है।
नए रेलवे स्टेशन भवन में स्टेशन कंट्रोल रूम, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, आरक्षण कक्ष, टिकट वितरण काउंटर, प्रतीक्षालय, आरपीएफ चौकी कक्ष के अलावा कर्मचारियों के आवास नए बनाए जाएंगे। रेलवे सिविल निर्माण शाखा के सहायक अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि दोनों प्लेटफार्म की लंबाई 265 मीटर होगी। दो मेन लाइन और दो लूप लाइन होगी। मुख्य भवन और रेलवे लाइनों को बनाने के साथ हाई लेवल का दो प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। पुल और नए आवासीय भवन बनाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें