फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए 4 करोड़ रुपये मिले

Sat, 14 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल का जायजा लेते अपर सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए चार करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिये हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार के अपर सचिव डॉ. अरुण पांड्या ने दी। उन्होंने शनिवार को इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए एक टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


कहा जल्द ही मेडिकल कॉलेज का लेआउट तैयार कर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मेडिकल कॉलेज का मुख्य भवन गंजा में बनेगा या दर्शननगर में।
अपर सचिव डॉ. अरुण पांड्या की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम जिले में आई थी।

उसने मेडिकल कॉलेज खोले जाने के बाबत स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुबह साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी कक्ष से लेकर सभी वार्डों का जायजा लिया। अधिकारी यह जानना चाहते थे कि जिला अस्पताल में कितनी जगह है और यहां पर कौन-कौन से विंग्स स्थापित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर इंडोर में भर्ती मरीजों की संख्या और आउट डोर में आने वाले मरीजों का डाटा भी संकलित किया। जिला अस्पताल के बाद टीम के अधिकारियों ने दर्शननगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय का भी जायजा लिया। इसके अलावा अधिकारियाें का दल गंजा गांव पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरके राय, सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट इन चीफ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, वरिष्ठ फीजिशियन   डॉ. नानक सरन, अधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें