फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक ने लिखी उत्तरपुस्तिका, केस दर्ज

Thu, 30 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद के मनूचा डिग्री कॉलेज में गुरुवार को परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को एक कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की गई है। वह परीक्षार्थी की कापी खुद लिखते हुए पकड़ा गया। रामावती बालभद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां पर बच्चे अपनी उत्तरपुस्तिका पेंसिल से लिखे थे, जिनका उत्तर समान था। अमेठी के रामफेर उपाध्याय इंटर कॉलेज भगीरथपुर में जर्जर कमरे में परीक्षा होती मिली। 

प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट की उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, नेपाली तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं व्यावसायिक संगठन विषय की परीक्षाए संपन्न हुई। सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा राजेश कुमार वर्मा ने तारुन के मधुबाला बालिका इंटर कॉलेज पारागरीबशाह में दो परीक्षार्थियों के खिलाफ अनुचित साधन नियम के तहत कार्यवाही की।
विज्ञापन


उन्होंने एक परीक्षार्थी की कापी पर स्वयं उत्तर लिखने वाले कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की। संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने रामावती बालभद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। यहां पर बच्चे अपनी उत्तरपुस्तिका पेंसिल से लिखे थे जिनका उत्तर समान था।

अमेठी के रामफेर उपाध्याय इंटर कॉलेज भगीरथपुर में जर्जर कमरे में परीक्षा होती मिली। उन्होंने अमेठी के डीआईओएस से इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। जगन्नाथ विद्या देवी इंटर कालेज अलीनगर अमेठी में स्ट्रेटिक मजिस्टेट की तैनाती का आदेश दिया।

मां संतोषी इंटर कॉलेज रानीमऊ में कक्ष संख्या आठ में कक्ष निरीक्षक राम अभिलाख मोबाइल के साथ मिले जिसे जब्त कर लिया गया। मंडलीय कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि मंडल में कुल नकलचियों की तादात 21 हो गई है जिसमें 14 छात्र एवं सात छात्राएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें