फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या परिक्षेत्र की 328 बसों में 91486 बहनों ने की निशुल्क यात्रा

Mon, 04 Sep 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रक्षाबंधन पर सरकार द्वारा महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा के तोहफे का बहनों ने खूब लाभ उठाया। 30 व 31 अगस्त को अयोध्या परिक्षेत्र के चार डिपो की 328 बसों में एक लाख 51 हजार 253 लोगों ने सफर किया। इसमें 91, 486 बहनों ने निशुल्क यात्रा की। अयोध्या डिपो की 116 बसों में 27 हजार 912 बहनों ने यात्रा की।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर दो दिनों तक महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अयोध्या परिक्षेत्र के अकबरपुर डिपो की बसों में 16966, सुल्तानपुर डिपो की बसों में 34025 व अमेठी डिपो की बसों में 12583 बहनों ने निशुल्क यात्रा की। परिक्षेत्र के डिपो में अयोध्या डिपो बहनों को निशुल्क यात्रा कराने में अव्वल रहा। अयोध्या डिपो की 116 बसों में दो दिनों में 27 हजार 912 महिलाओं ने जीरो बैलेंस के टिकट पर यात्रा की। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि बहनों को उनके गंतव्य तक निशुल्क पहुंचाने के लिए हर रूट पर बसों को लगाया गया था। बस चालकों ने डिपो के अतिरिक्त रास्ते में खड़ी बहनों को बस रोक बैठाया। दो दिनों तक आवश्यकतानुसार बसों का फेरा भी बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें