फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अप्रैल से शुरू हो जाएगा अयोध्या बाईपास को 6 लेन करने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को चारों दिशाओं से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को चार और छह लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को करीब 25 हजार करोड़ रुपये लागत से बेहतर परिवहन सुविधाएं सरकार प्रदान कर रही है। इसमें 22.420 किमी. के अयोध्या बाईपास पर काम अप्रैल से काम प्रारंभ हो जायेगा।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि बाईपास की लागत 460 करोड़ रुपये आयेगी। इसमें तीन अंडर बाईपास उतरने के लिए एक रैंप, सहादतगंज पर दो लेन फ्लाईओवर, दोनों साइड में सात मीटर की नई सर्विस लेन बनायी जायेगी। इसके साथ नये नाले का निर्माण कराया जायेगा। इस पर एमटीएस सिस्टम लगाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर मार्ग के चार से छह लेन चौड़ीकरण का भी डीपीआर बन गया है। मार्च तक टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। इसकी लंबाई 245 किमी व लागत 4200 करोड़ रुपये आयेगी। छह लेन में 43 फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाये जायेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह अयोध्या से प्रयागराज तक जोड़ने के लिए प्रतापगढ़ चार लेन मार्ग का निर्माण किया जायेगा। अयोध्या से मां विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर और बनारस तक चार लेन से जोड़ा जायेगा। बताया कि अयोध्या से जगदीशपुर फोरलेन चौड़ीकरण मार्ग पर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
जल्द फाइनल हो जाएगा रिंग रोड का टेंडर
अयोध्या रिंगरोड का टेंडर जल्द फाइनल कर दिया जायेगा। इसकी लंबाई 67.5 किमी व लागत करीब पांच हजार करोड़ रुपये आयेगी। जनवरी तक अधिग्रहण व मुआवजा की कार्रवाई पूरी कर ली जायेगी। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजा की कार्रवाई की जा रही है। इसमें करीब 6000 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें