पटरंगा। पशुओं के लिए चारा काटने को सरयू नदी के किनारे गया किसान नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से किसान की तलाश की, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल सका।
गुरुवार की सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी मोल्हे प्रसाद रौनाही के चार नंबर तटबंध के पास पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। इस दौरान वह नदी में गिर गया।
इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे, पहले तो ग्रामीणों ने नदी में किसान को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिह ने बताया कि नदी में डूबे किसान की तलाश जारी है।