फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में उफान तेज, चेतावनी बिंदु पार करने से हड़कंप

विज्ञापन
Rise in Saryu intensifies, crossing warning point - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पहाड़ों पर तेज बारिश से सरयू की लहरों ने हर घंटे तीन सेमी की रफ्तार से सोमवार की शाम चेतावनी बिंदु (वार्निंग लेबल) को पार कर लिया। अब लाल निशान महज तीन फिट दूर है, जबकि सरयू के जलस्तर में प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से वृद्घि दर्ज की जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है, जबकि कछरीय इलाकों में बाढ़ के खतरे से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। डर सता रहा है कि इसी रफ्तार से उफान जारी रही तो, दो दिन में सरयू लाल निशान पार करके भयंकर कटान और तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन

सरयू नदी में आई उफान इसी तरह जारी रही तो दो दिन में 17 गांव बाढ़ की जद में आ जाएंगे। दो-तीन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण सरयू के जलस्तर में वृद्घि तेजी से हो रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार पिछले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर में 72 सेमी की वृद्घि दर्ज की गई है। प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से सरयू के जलस्तर में वृद्घि दर्ज की जा रही है।
सदर तहसील के रामनगरी के तटीय मठ-मंदिर समेत पूरा बाजार, मया बाजार ब्लाक के दर्जनों मजरे प्रभावित होते हैं। यहां तरबूज, खरबूज समेत सब्जी की खेती चौपट होने का खतरा मंडरा रहा है। यही हाल सोहावल तहसील के तटीय गांवों का है, उधर, रुदौली तहसील के तटीय गांव घाघरा की लहरों से कटान की जद में आ गए हैं। हालांकि अभी कहीं कोई विकट समस्या नहीं है, बाढ़ खंड व प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ा तो दो दिन में स्थिति भयानक हो सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 91.11 मीटर रिकॉर्ड किया गया था, जो सोमवार की शाम पांच बजे तक बढ़कर 91.83 मीटर तक पहुंच गया है। रविवार की रात करीब तीन सेमी की रफ्तार से वृद्घि हो रही थी, लेकिन सोमवार की दोपहर से दो सेमी की रफ्तार से बढ़ोत्तरी जारी है।
उन्होंने बताया कि सरयू ने चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर को पार कर लिया है। अब तेजी से खतरे के निशान 92.73 मीटर के करीब पहुंच रही है। सरयू लाल निशान से महज तीन फिट दूर है। उधर, सरयू में उफान के चलते तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें