फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एलआईयू कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 29 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के जनौरा गांव में शनिवार देर शाम एक रिटायर्ड एलआईयू कर्मचारी ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। फायर की आवाज पर दौड़े परिवारीजनों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला तो बुजुर्ग सुरेंद्र प्रताप सिंह खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन


बंदूक बगल में पड़ी थी और देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि 62 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह अभिसूचना शाखा में आरक्षी थे और दो वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। उनके बेटे पंकज ने बताया कि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और दोनों अपनी ससुराल में हैं।

घर पर वह, मां और पापा थे। देर शाम पापा घर के अंदर अपने कमरे में गए और खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि जानकारी मिली है कि सुरेंद्र प्रताप इधर अक्सर बीमार रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें