फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में सभी 11 ब्लाकों के बीडीओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद ने लापरवाही के आरोप में जिले के सभी 11 ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब किया है। समीक्षा में मनरेगा सहित अन्य कुछ योजनाओं में प्रगति ठीक न पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अफसरों को तीन दिन के अंमदर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने खासतौर से मनरेगा के तहत व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए पशु आश्रय स्थल आदि पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर इसकी प्रगति बढ़ाने के लिए कहा था।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम तीस मजदूर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ मजदूरों के लंबित भुगतान की स्थिति ठीक करने का निर्देश था। इसके साथ ही गांव में चल रही दूसरी योजनाओं की प्रगति बेहतर करने के लिए कहा गया था। इसके लिए कई बार निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने पिछले 24 सितंबर को ब्लाकवार समीक्षा की थी। बताया गया है कि इसमें अलग-अलग विकास खंडों में अलग-अलग मुद्दों पर प्रगति बेहतर नहीं पाई गई।
सीडीओ मे मिल्कीपुर ब्लॉक का प्रभार समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, रुदौली का प्रभार देख रहे डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, हैंग्टिनगंज का प्रभारी व डीडीओ हवलदार सिंह, सोहावल बीडीओ मोनिका पाठक, बीकापुर व तारून में अमित त्रिपाठी, मवई में घनश्याम त्रिपाठी, अमानीगंज में विकास सिंह और मया व पूरा बाजार में केडी भारती को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें