अयोध्या। जिले के थानों में आयोजित थाना दिवस में आई 51 शिकायतों में से सिर्फ छह शिकायतों का निस्तारण हो सका है। शहर के तीन थानों में कुल 13 शिकायतें आई हैं। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ है जबकि अन्य के लिए टीमें रवाना की गईं।
थाना खंडासा में प्रभारी थानाध्यक्ष भीमसेन यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आई। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण हुआ। समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक जगन्नाथ शुक्ला, भोलानाथ शर्मा, माताफेर यादव तथा चकबंदी व राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद रहे। बीकापुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें आई। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका।
समाधान दिवस में पहुंचे एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा समाधान दिवस पर मौजूद रहे। उन्होंने कुछ फरियादियों की शिकायतों को भी सुना। शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक समय बद्ध निस्तारण किए जाने का दिशा निर्देश दिया गया।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार प्रभारी कोतवाली एसएसआई वीर सिंह और तहसील के रौनाही थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल सात शिकायते सामने आई मौके पर निस्तारण किसी का नहीं हो सका।
तहसीलदार प्रमेश कुमार एसएसआई शमशाद अली की मौजूदगी में हुए थाना दिवस पर राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक राम किशन राणा ने बताया कि तीन मामले आए थे जिनमें एक मामले का निस्तारण मौके पर कराया गया है। बाकी बचे दो मामलों के लिए टीम गठित कर दी गई है।