फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के गंडौली गांव के मजरे पूरे सत्रोहन में सोमवार सुबह हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर दबंगों ने हमला बोल दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने गांव में दबिश दी मगर तब तक आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमर बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया। घटना में पुलिसकर्मियों का भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

खंडासा चौकी के उपनिरीक्षक राहुल पांडेय ने बताया कि पिछले माह पुलिस टीम गडौंली गांव में अवैध शराब बना रहे लोगों को पकड़ने गई थी। जहां पहले से मौजूद हिस्ट्रीशीटर अमर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम से अभद्रता कर अवैध शराब बना रहे लोगों को गिरफ्तार नहीं करने दिया था।
मामले में हिस्ट्रीशीटर अमर बहादुर व तीन अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मौके पर मिली एक बाइक को सीज किया गया था। इसी मुकदमे में आरोपी अमर बहादुर को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे उपनिरीक्षक राहुल पांडेय, कांस्टेबल अभिमन्यु व दिनेश उसके खेत पर गए थे।
विज्ञापन

अमर बहादुर खेत में बनी मचान पर सो रहा था। जब तक पुलिस टीम मचान तक पहुंचकर उसे पकड़ती, तब तक दंबगों ने पुलिस टीम से तू-तू मैं-मैं शुरू कर दी। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग आक्रामक हो गए तो पुलिसकर्मियों को भागना पड़ा।
घटना की सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा मगर तब तक हिस्ट्रीशीटर अमर बहादुर सिंह फरार हो गया। वहीं पुलिसकर्मियों के भागने का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पुलिस की कार्यशैली की फजीहत हो रही है। खंडासा चौकी प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें