फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विवि व नगर निगम के बीच एमओयू का नवीनीकरण

Fri, 14 Apr 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
 एमओयू का हुआ नवीनीकरण।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय व नगर निगम अयोध्या के बीच एमओयू का नवीनीकरण बृहस्पतिवार को किया गया। विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल व नगर आयुक्त विशाल सिंह के मध्य अनुबंध का आदान-प्रदान किया। कुलपति ने कहा कि विवि के विद्यार्थी गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम से अयोध्या को एक नई पहचान देंगे। पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावना है। कार्यक्रम में व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि आज तृतीय बैच गाइड ट्रेनिंग का प्रारंभ हो रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अयोध्या विजन-2047 योजना की चर्चा करते हुए कहा कि कि अयोध्या में इस समय 32 हजार करोड़ की योजना चल रही है। भविष्य में अयोध्या भव्यतम शहर होगा। यहां टूरिस्ट गाइड की मांग बढ़ेगी। इसमें युवा रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं।
विज्ञापन

लोढ़ा फाउंडेशन ग्रुप अयोध्या के सिटी हेड विकास पांडेय ने अयोध्या में प्रस्तावित विकास योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव उमानाथ, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. कविता श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अनिता मिश्रा, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. आशुतोष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें