फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज से नाका तक गरजी जेसीबी

Sat, 07 Jan 2017 10:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मकबरा मार्ग में नाली पर अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा समर की घोषणा के साथ चुनाव आचार संहिता लागू होते ही हरकत में आये जिला प्रशासन की सक्रियता शनिवार को भी जारी रही। पुलिस बल व नगर पालिका के साथ जिला प्रशासन ने शनिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन


फतेहगंज चौराहे से नाका तक अभियान में सड़क की दोनों पटरियों से ठेला-खोमचा व गुमटी वालों को हटाया गया और स्थाई दुकानदारों के सामान समेटवाए गये। अभियान की जद में सड़क किनारे नालियां तक रहीं।       

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला सियासी दबाव व हस्तक्षेप से राहत महसूस करने लगा है। जिसके चलते कानून का चाबुक बेरोक-टोक चल रहा है। आचार संहिता के अनुपालन में होर्डिंग-पोस्टर व कटआउट के साथ वाल राइटिंग पर चाबुक चलने के साथ सड़कों किनारे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए दस्ता तथा जेसीबी फतेहगंज चौराहे से नाका की ओर आगे बढ़ी तो सड़क की पटरियों पर कब्जा जमाये ठेला-खोमचा व गुमटी दुकानदारों में हलचल मच गई।

स्थाई दुकादारों ने भी दुकान के आगे सड़क पर पसरा अपना सामान बटोरना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दस्ते के साथ जेसीबी मशीन आगे बढ़ी तो आगे ठेला-खोमचा व गुमटी वाले अपना सामान समेट गलियों में भागने लगे।

जर्जर हो चुकी गुमटियों को उनके मालिकों ने खुद ही सामान निकालने के बाद ढकेल कर किनारे कर दिया। वहीं फूल-माला व फोटो की दुकान चलाने वालों ने सड़क पर लगी अपनी बांस-बल्ली उखाड़ ली। 

दस्ते ने सड़क की पटरियों को अतिक्रमण से खाली कराया तो जेसीबी मशीन ने नालियों पर हुए पक्के निर्माण को तोडक़र नाला-नालियां अतिक्रमण से मुक्त करा दीं। ढ़ाई-तीन घंटे में फतेहगंज चौराहे से नाका तक का नजारा बदला-बदला नजर आने लगा।

अतिक्रमण विरोधी अभियान में एडीएस सिटी विनोद कुमार, सीओ सिटी विक्रांत वीर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फैजाबाद रविशंकर शुक्ला, नगर कोतवाल एके राय समेत कई चौकी प्रभारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें