किसान सूखे की आहट से परेशान है। पखवारे भर से बारिश नहीं हुई। इसके कारण फसलें सूखने लगीं हैं। धान के साथ ही इस मौसम की दूसरी फसलों पर संकट है। ऐसे में लोग परेशान हैं।
किसानों की जेब खाली हो गई हैं। फसलों को बचा पाना उसके लिए टेढ़ी खीर हो गया है। आम लोगों को भी उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है। बिजली संकट से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
शुक्रवार को हवा का रुख थोड़ा बदला। पछुवा के बजाए पुरवा हवा चली तो आसमान में बादल छा गए। मौसम सुहाना हुआ और बूंदा बांदी शुरू हो गई।