फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 89 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के चौथे बैच के लिए एनएमसी के मानकों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य समेत जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के उपरांत साक्षात्कार आदि के बाद भर्ती किया जाएगा।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि एनएमसी के मानकों के अनुसार अगले बैच की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन

बताया कि मौजूदा सत्र में बैकलॉग सीट को मिलाकर अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 14, असिस्टेंट प्रोफेसर के 16, एलएमओ के दो, जूनियर रेजीडेंट के 26, सीनियर रेजीडेंट के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट की नियुक्ति 89 दिन के लिए होगी। उनकी कार्यशैली के अनुसार कार्य अवधि एक वर्ष तक के लिए विस्तार किया जाएगा। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी छह नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार का विवरण कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें