फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 82 हजार रुपये बरामद

Sun, 05 Feb 2017 11:04 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-कुमारगंज में वाहनो की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने रविवार को अमेठी निवासी पशु व्यापारी के वाहन से 82 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद की है। पूछताछ व जांच पड़ताल में व्यापारी रुपयों से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद कैश सीज कर एसडीएम के सिपुर्दगी में दे दिया गया है।       
विज्ञापन


अमेठी के पशु व्यापारी मो. काजिम रविवार को जुबेरगंज बजार में चार भैंसों को बेच कर वाहन से अपने घर जा रहे थे। कुमारगंज थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर बॉर्डर पर पिठला गांव के पास पुलिस व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी।

इसी बीच पिकअप पर सवार अमेठी के व्यापारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पशु व्यापारी के पास से 82 हजार की नकदी बरामद की गई। जो दो हजार व पांच सौ के नोट में थी।
विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि वह भैंस बेच कर अपने घर जा रहा था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट राम भवन की टीम ने नकदी संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा, जिस पर व्यापारी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पहुंचे उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कैश सीज करते हुए एसडीएम मिल्कीपुर गिरजेश चौधरी के सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें