फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के बेहतर रखरखाव के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। कोविड से बचाव के लिए चल रहे वैक्सीनेशन कार्य के तहत अब तक 40 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान वैक्सीन के बेहतर रखरखाव के लिए सीएचसी तारुन के चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए सरकार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तारुन तथा हैदरगंज अस्पताल पर कोविड का वैक्सीनेशन कार्य पूरी टीम जिम्मेदारी के साथ कर रही है। वैक्सीनेशन के शुरुआती दौर में लोगों मे टीका लगवाने को लेकर कम जागरूकता व उत्सुकता थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को वैक्सीन के लिये गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करना पड़ रहा था।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र की कुल आबादी करीब ढाई लाख है। जिसमेेें से करीब 40 हजार लोगों को अब तक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इस दौरान वेक्सीन की कोल्ड चेन को बनाए रखते हुए बेहतर तरीके से इसका रखरखाव करने के लिए सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी के कार्यों को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें