अयोध्या। नगर निकाय चुनाव में परिणाम घोषित होने के बाद अब पुनर्मतदान व पुनर्मतगणना का अधिकार अब आयोग के पास नहीं है। इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जिले को जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि आयोग की ओर जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्याशियों की ओर से आयोग को अब पुनर्मतदान व पुनर्मतगणना कराए जाने का प्रत्यावेदन मिल रहा है। हलांकि यहां जिले में ऐसा कोई प्रत्यावेदन नहीं मिला है। कहा कि परिणाम घोषणा के बाद आयोग को उसमें हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है। सक्षम न्यायालय में निर्वाचन याचिका दायर की जा सकती है।