फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रिकाबगंज तक आकर ठिठका रामपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नियावां से गुदड़ी बाजार चौराहे तक दोनों तरफ की लेन बनकर हुई तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोअयोध्या। रामपथ के निर्माण कार्य ने रोडवेज से रिकाबगंज तक जो रफ्तार पकड़ी थी, वह वहीं पर थम गई। पिछले कई दिनों से काम यहां से आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है। सिर्फ छह घंटे में एक किमी निर्माण पूरा कर लेने के दावे की अब हवा निकलती नजर आ रही है।
यह अलग बात है कि पहले लेटलतीफी के साथ सहादतगंज से रोडवेज और फिर यहां से रिकाबगंज तक रिकाॅर्ड समय में दोनों लेन तैयार होने के बाद नियावां से गुदड़ी बाजार चौराहे तक भी यह काम पूरा कर लिया गया है। रिकाबगंज से नियावां चौराहे के बीच का काम लटक गया है। इसे शुरू न कर पाने के पीछे बिजली के पोल को वजह बताया जा रहा है। कई दिन से इनके हटने का ही इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर बेहद धीमी गति से बिजली के पोल हटाने के साथ अंडरग्राउंड केबिल बिछाए जाने का काम चल रहा है। जब इस काम को पूरा कर लिया जाएगा, उसके बाद ही यहां भी दोनों लेन तैयार हो पाएंगी। इस मार्ग पर कई जगह सड़क के मध्य और किनारों पर बिजली के पोल अवरोध बने हुए हैं। रामपथ का निर्माण कर रही संस्था आरएंडसी के वरिष्ठ अभियंता अनिल पंघाल ने सोमवार को बताया कि शुरुआत में सड़क का बेस तैयार करने में थोड़ा वक्त जरूर लगा, लेकिन उसके बाद काम ने गति पकड़ी। अब एक बार फिर रिकाबगंज से नियावां के बीच का काम रुका हुआ है। बिजली के पोल हटने में अभी तीन से चार दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें