फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद्य किले में तब्दील रही रामनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर रविवार को रामनगरी अभेद्य किले के रूप में नजर आई। रामनगरी में चुनिंदा अधिकारियों के अलावा किसी को घुसने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री चार साल के कार्यकाल में यहां करीब आठ बार आ चुके हैं, लेकिन ऐसे सुरक्षा इंतजाम कभी नहीं देखे गए। रामनगरी को हाईवे से लेकर फैजाबाद शहर, गोंडा और बस्ती के सभी रूटों और प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर करीब ढाई घंटे तक पूरी तरह सील रखा गया।
रामकथा संग्रहालय में समीक्षा बैठक शुरू हुई तब जाकर भक्तों को दर्शन की इजाजत मिली। मुख्यमंत्री को दौरे को लेकर रविवार को सबसे ज्यादा परेशानी अयोध्या दर्शन-पूजन को आए भक्तों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उन्हें मुख्यमंत्री के आगमन से आधा घंटा पहले ही रोक दिया गया। रामनगरी को जगह-जगह बैरियर लगाकर सील कर दिया गया था। उदया चौराहे से किसी वाहन को अंदर नहीं आने दिया जा रहा था तो बस्ती व गोंडा रूट पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया गया था।
रामनगरी के मुख्यमार्ग पर पूरी तरह से प्रवेश प्रतिबंधित रहा। यहां तक कि पैदल आ जा रहे लोगों को भी रोका जाता रहा। उदया चौराहे, टेढ़ीबाजार, क्षीरेश्वरनाथ, श्रीराम अस्पताल, दंतधावन कुंड व कोतवाली के सामने, प्रमोदवन, नयाघाट पर बैरियर लगाकर लोगों एवं भक्तों को मुख्य मार्ग पर प्रवेश से रोका गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री यहां करीब आठ बार आ चुके हैं लेकिन इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। मुख्यमंत्री का स्वये निर्देश होता था कि भक्तों के आवागमन और पूजा-पाठ में कोई बाधा नहीं उत्पन्न होनी चाहिए।
इस बार प्रशासन ने हाईवे से ही आने जाने भक्तों का न सिर्फ वाहन रोक दिया बल्कि उन्हें पैदल भी अयोध्या में घुसने से रोका गया। मुख्यमार्ग पर केवल सुरक्षाकर्मियों के वाहन ही दौड़ते नजर आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12:15 बजे जब हनुमानगढ़ी में दर्शन कर श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के मणिरामदास छावनी आश्रम के लिए रवाना हुए तब जाकर भक्तों को हनुमानगढ़ी में प्रवेश की इजाजत मिली।
इससे पहले करीब ढाई घंटे तक भक्त इंतजार में जगह-जगह खड़े और सड़क पर बैठे नजर आए। मुख्यमंत्री के जाते ही हनुमानगढ़ी, रामलला, कनकभवन, दशरथमहल आदि मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें