फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में छाई कार्तिक मेले की रौनक

Wed, 18 Nov 2015 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के प्रसिद्ध चौदहकोसी परिक्रमा मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा तक मेला के मद्देनजर भीड़ आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


लाखों श्रद्धालु गुरुवार शाम मुहूर्त के अनुसार अयोध्या-फैजाबाद की परिधि पर होने वाले परिक्रमा में हिस्सा लेंगे। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने कमान संभाल ली है।

परिक्रमा को लेकर यातायात की व्यवस्था बदली जाएगी। परिक्रमा पथ तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ सकता है, कारण कि उनके वाहनों को काफी पहले रोकने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


परिक्रमा के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परिक्रमा पथ को मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों संग फोर्स के हवाले किया गया है। परिक्रमा पथ पर प्रकाश के साथ ही विश्रामालय तैयार किए जा रहे हैं।

कई सामाजिक संगठनों की ओर से खाने-पीने और दवा-इलाज के इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या की चौदहकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं को अयोध्या और फैजाबाद की परिधि पर लगभग 45 किलोमीटर चलना होगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, बिजली और जगह-जगह विश्रामालय की व्यवस्था कराई है। पूरे परिक्रमा पथ को पांच जोन, नौ सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। बुधवार की शाम मेला कंट्रोल रूम में बैठक करके व्यवस्था संभालने के लिए कहा गया गया है।

परिक्रमा के लिए देश व प्रदेश के लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में अयोध्या में डेरा डाल दिया है। अयोध्या के मठ मंदिरों में भीड़ बढ़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें