फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छह देशों की रामलीला का होगा मंचन, तीन हजार कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों की भी रूपरेखा बन रही है। संस्कृति विभाग की ओर से देश-विदेश के करीब तीन हजार कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। छह देशों की रामलीला भी समारोह को वैश्विक स्वरूप प्रदान करती नजर आएगी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 21 से 23 जनवरी तक रामनगरी में लोक संस्कृति की भी झलक दिखेगी। विदेशी कलाकार राम की लीला का मंचन करेंगे। लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति से जन-जन के राम की अवधारणा साकार रूप लेती नजर आएगी। रामोत्सव के लिए इंडोनेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल व थाईलैंड की रामलीला मंडलियों को आमंत्रित किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, झारखंड, केरल, उत्तराखंड आदि प्रांतों के सैकड़ों कलाकार रामलीला सहित लोक परंपराओं को प्रदर्शित करते कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


राम की पैड़ी परिसर, भजन संध्या स्थल, रामकथा पार्क व तुलसी स्मारक भवन में ये सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं रामलला के दरबार में भी रागोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर रोज शाम को रामलला के दरबार में बधाई गान का आयोजन होगा, इसके लिए कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है।

फिल्मी रामलीला में भी आएंगे 14 देशों के कलाकार
फिल्मी कलाकारों की रामलीला में भी इस बार विदेशी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि 14 देशों के कलाकार इस बार रामलीला मंचन करते नजर आएंगे। इसमें रूस, जापान, अमेरिका, लंदन, दुबई, बांग्लादेश, पाकिस्तान आदि देशों के कलाकार शामिल रहेंगे। फिल्मी रामलीला का मंचन 17 से 22 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन

जनकपुर से रामलला के लिए आएंगे उपहार
रामलला के भव्य मंदिर के उद्घाटन की खुशी में जनकपुर नेपाल से उपहार आएंगे। जनकपुर माता सीता का मायका है। जनकपुर वासी श्रीराम को दामाद के रूप में पूजते हैं। 22 जनवरी को दामाद के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है तो ससुराल से उपहार भेजने की तैयारी हो रही है। तीन जनवरी को जनकपुर से करीब 500 लोग अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वे अपने साथ 1100 डोलियों में प्रभु श्रीराम और माता सीता के लिए नए कपड़े, आभूषण, फल, मेवा, पकवान आदि सामग्रियां लेकर आएंगे। जनकपुर वासी पांच की शाम को अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें