फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सांकेतिक होंगी रामलीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही जिले में रामलीलाओं का मंचन होगा। रामलीलाओं के मंचन में कलाकार दो गज की दूरी का पालन रखा जाएगा। यह फैसला शहर के एक गेस्ट हाउस में केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही रामलीलाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव के प्रारंभ में मात्र गणेश पूजन तत्पश्चात रामायण के विभिन्न प्रसंगों का पाठ करते हुए रावण वध एवं राजगद्दी का ही आयोजन समस्त नियमों का पालन कर सांकेतिक रूप से किया जाएगा।
प्रमुख संरक्षक व पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं कलाकारों की संख्या तथा टेंट, लाइट एंड साउंड आदि की व्यवस्था देखने वालों की संख्या मिलाकर ही काफी हो जाती है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए इस वर्ष सांकेतिक रूप से ही रामलीलाओं का आयोजन कराना एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रेमनाथ राय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर फतेहगंज रामलीला के प्रेमनाथ राय, चौक के कन्हैया अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल एवं श्याम नारायण अग्रवाल, साहबगंज के अशोक सिंह, कोठापार्चा के आशीष महेंद्रा, राजेंद्र सिंह वैभव एवं रामजी सोनी, हैदरगंज के राजन गुप्ता, वजीरगंज के ऋषिकेश मौर्या एवं शंकरगढ़ के शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें