फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में पीएम के हाथों होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में 21 लाख दीप जलाने का किया आह्वान
विज्ञापन

आदरणीय गोविंद सर के ध्यानार्थ-
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भरतकुंड में आयोजित जनसभा में कहा कि जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जब रामलला विराजेंगे तो पूरी दुनिया अयोध्या की ओर आकर्षित होगी। हर बड़ी सिटी अयोध्या से जुड़ना चाहती है क्योंकि यह नई अयोध्या है। इस बार दीपोत्सव पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखिए। सभी घाटों, मठ-मंदिर, सूर्यकुंड-भरत कुंड के साथ दीपोत्सव में अयोध्या के हर घर में दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होने चाहिए। अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। अगले वर्ष हमारे श्रीराम आने वाले हैं। अपने घर-महल में विराजमान होने वाले हैं। इसकी तैयारी दीपोत्सव के साथ प्रारंभ होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा मंदिर खुलने से पहले एयरपोर्ट भी बन जाएगा। एयरपोर्ट बनने के बाद त्रेतायुग की याद को ताजा करने का अवसर मिलेगा। जब लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे। आज अयोध्या के हर वासी को विमान यात्रा से देश-दुनिया में उड़ान का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें