अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निरीक्षण दिवस के क्रम में रविवार को पर्यवेक्षकों एवं पक्षकारों की मौजूदगी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एएसआई की टीम ने अधिग्रहीत परिसर में उत्खनित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई कराते हुए रामलला के टेंट की डोरियां कसी गईं।
जांच के दौरान बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए रामलला के टेंट की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान परिसर के रिसीवर/मंडलायुक्त मनोज मिश्र, जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी, जस्टिस इरफान अली, पक्षकार हाजी महबूब, इकबाल असंारी, महंत धर्मदास, महंत दिनेंद्र दास, अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा, खालिक अहमद, बादशाह खान सहित अन्य मौजूद रहे।