फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भक्तों के लिए आज से खुल जाएगा श्रीरामजन्मभूमि पथ

Sat, 29 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के दर्शनार्थियों के लिए नए दर्शन मार्ग का शुभारंभ रविवार को होने जा रहा है। पुराने दर्शनमार्ग में बदलाव करते हुए अब इस नए मार्ग से भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद होगा।
विज्ञापन

30 जुलाई को रामलला के दर्शन के लिए नया मार्ग शुरू होगा। इसके बाद श्रद्धालु 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। 39 करोड़ से यह मार्ग करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया को आमंत्रित किया है। रामलला का नया दर्शन मार्ग श्रीरामजन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधा ट्रस्ट ने पहले से ही ट्रस्ट ने कर रखी है।

इस भव्य मार्ग को फूलों से सजाया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने वन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण को इसके लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है। पिंक सैंड स्टोन से बना यह मार्ग बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 100 फीट रखी गई है। रामलला की आरती के लिए पास की सुविधा का काउंटर भी इसी मार्ग पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें