बैठक में शामिल होने के लिए संत-धर्माचार्य व विहिप पदाधिकारी पहुंच गए हैं। राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर लंबे समय से शांत विहिप व संत-धर्माचार्यों की चुप्पी टूट सकती है।
लगभग दो दशक बाद अयोध्या में संत-धर्माचार्यों की नियामक संस्था श्रीराम जन्मभूमि न्यास की कार्यकारिणी की बैठक को इसी दृष्टि से देखा जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में मणिराम दास जी की छावनी में शाम चार बजे होगी।
न्यास से जुड़े जगदगुरू शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, विहिप उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, बालकृष्ण नाईक, महामंत्री चंपत राय केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम नारायण सिंह, कोटेश्वर शर्मा, राजेंद्र सिंह पंकज आदि पहुंच चुके हैं।