फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रतिदिन 60 हजार लोगों के लिए होगी भोजन व्यवस्था

Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रस्ट का जोर महोत्सव में आने वाले भक्तों की सुविधाओं पर है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से रसोई संचालित की जाएगी। इसके लिए 15 स्थानों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश मार्ग, बाजार, मठ-मंदिरों के आस-पास सीता रसोई की स्थापना की जा रही है। एक रसेाई पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक भक्तों को प्रसाद दिया जाएगा। इस तरह करीब 60 हजार भक्तों को रोज प्रसाद के रूप में भोजन मिल सकेगा। बताया कि लोगों के इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 15 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगेंगे जहां डॉक्टरों की टीम रहेगी। बताया कि किसी को गंभीर समस्या होगी तो उसे मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें