फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में हर-हर, बम-बम की गूंज

Sun, 02 Aug 2015 11:02 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वसंध्या पर उमड़ रही भीड़ से घाट समेत मंदिरों तक हर-हर, बम-बम की गूंज शुरू हो गई। पहले सोमवार को यहां नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दर्शन-पूजन को लेकर भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


दूरदराज के श्रद्धालु भक्तों ने पतित पावनी सरयू में डुबकी लगा प्रमुख मंदिरों प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, श्रीकालेराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया है। 

सरयू घाट पर सावन के पहले सोमवार को उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने प्रवेश व निकास के अलग-अलग द्वार बनाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घाटों पर जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


कोई भी अराजक तत्व आस्था में खलल पैदा न करे इसके लिए सघन जांच के बाद ही घाटों पर प्रवेश मिलेगा। आने-जाने वाली भीड़ एक साथ आ जाने से घाटों-मंदिरों पर दिक्कतें होती है, लिहाजा सभी मंदिरों पर भी प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग द्वार होंगे। घाट से लेकर मंदिर तक की सुरक्षा सोमवार को सख्त रहेगी।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि घाटों पर बम निरोधक दस्ता की टीम तैनात रहेगी। जो संदिग्ध        वस्तुओं आदि की जांच करेगी। साथ ही डॉग स्क्वायड भी तैनात रहेगा। इसी तरह मंदिरों में भी इन दस्तों की   तैनाती की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें