फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टाटा के चेयरमैन ने देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था टाटा कंसल्टेंसी के चेयरमैन अशोक सेठी शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दरबार में भी माथा टेका।
विज्ञापन

उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। उन्होंने मंदिर निर्माण में लगे टाटा के मजदूरों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मजदूरों से कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। टाटा के चेयरमैन ने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें