नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, रामलला की अचल मूर्ति पर होगा मंथन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक सोमवार से शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र रविवार शाम अयोध्या पहुंच चुके हैं। बैठक में रामनवमी मेले में ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी। रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने का प्लान ट्रस्ट बना रहा है। माना जा रहा है कि 28 से 30 तक रामनगरी में 30 लाख से अधिक भक्तों की भीड़ होगी। अभी हर रोज रामलला के दरबार में करीब 20 हजार भक्त दर्शन कर रहे हैं। दो दिवसीय बैठक में राममंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ रामलला की अचल मूर्ति को लेकर मंथन होना तय है। संवाद