कनक भवन में दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगरी का प्रसिद्ध रामनवमी मेला शुक्रवार से आरंभ हो गया। आठ दिनों तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इसी के साथ मठ-मंदिरों में भीड़ बढ़ने लगी है। मुख्य आयोजन राननवमी पर करीब 10 लाख भीड़ आने का प्रशासन को अनुमान है।
इसी के मद्देनजर भारी संख्या में मजिस्ट्रेट, पैरामिलेट्री और फोर्स की तैनाती को लेकर कंट्रोल रूम में शाम को बैठक भी हुई है। नगरी में रामनवमी मेला आरंभ होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। सरयू के स्नान घाटों के साथ प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, कनक भवन, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगने लगा है।
मेले में भारी भीड़ आने के मद्देनजर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है। साकेत तीर्थयात्री केंद्र मेला कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर से आने वाली फोर्स की आमद होनी शुरू गई है।