फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी मेला आज से, सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद

Thu, 07 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
रामनवमी के मद्देनजर सजधजकर तैयार राम की पैड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगरी का प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेला शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। रामजन्मोत्सव को लेकर लोगों में भारी उल्लास है। श्रद्धालुओं के आने सिलसिला शुरू हो गया है। मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटा है।
विज्ञापन


पूरे मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांट कर अफसरों की तैनाती का खाका खींचा गया है। भीड़ का दबाव बढ़ने पर यातायात पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। हर साल रामनगरी में आयोजित होने वाले तीन प्रमुख मेलों में रामनवमी मेले का अहम स्थान है।

आठ से 15 अप्रैल तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने व्यापक खाका खींचा गया है। जिसको पूरा कराने की कवायद जारी है। सुरक्षा व व्यवस्था के मद्देनजर मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांट पुलिस-प्रशासन के अफसरों व कर्मचारियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन


मेला कंट्रोल रूम तीर्थ यात्री केंद्र नयाघाट को सक्रिय करने की कवायद अंतिम दौर में है। सीसीटीवी कैमरों से मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में मॉनीटर चालू कर दिये गये हैं। संबंधित तमाम पटलों पर कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गैर जनपदों से आने वाले सुरक्षा कर्मियों का इंतजार शुरू हो गया है।

नवागत जिलाधिकारी की ओर से तय खाके में तब्दीली के निर्देश के चलते व्यवस्थाओं को नये खाके के मुताबिक ढालने की काम अंतिम दौर में है। पर्यटकों व श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सरयू के स्नान घाटों के साथ प्रमुख मठ-मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में अफसर जुटे हैं।

रामनवमी में धार्मिक नगरी में कथा-प्रवचन के लिए कथावाचकों ने डेरा डाल लिया है और जगह-जगह पंडाल सज गये हैं। मेला के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षा व व्यवस्था का नये सिरे से खाका तैयार किया गया है। जिसको युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है। जिला प्रशासन मेले को लेकर पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें