फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र की मांग पर परमहंस का अनशन जारी, 6 किलो घटा वजन

विज्ञापन
अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास का स्वास्थ्य अब बिगड़ रहा है। छह दिन से अन्न-जल त्यागकर अनशन से उनका वजन 95.35 से घटकर 89 किलोग्राम हो गया है। फिर भी अभी तक जिले के किसी आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने उनकी कुशलक्षेम जानने की कोशिश नहीं की है। इससे परमहंस के समर्थकों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

अयोध्या तीर्थ पुरोहित और सखी समाज भी शनिवार को अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास के समर्थन में आगे आया। कथा वाचिका साध्वी किशोरी रामलला के विग्रह को लेकर समर्थन देने पहुंचीं। इस दौरान परमहंस दास ने कहा कि आज देश की एक बेटी रामलला को लेकर आई और मुझे समर्थन दिया है।
रामलला की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी सुधि लें और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें। महंत ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर 12 अक्तूबर से उनका आमरण अनशन चल रहा है। हिंदू, हिंदी, हिंदुस्तान के अस्तित्व को बिना हिंदू राष्ट्र घोषित किए नहीं बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास, सखी समाज की राजेश्वरी सखी बाबा वृंदावन, शिवानी शरण, पूजा शरण, शोभा शरण, शिला शरण, अनीता शरण, चंद्रकला शरण और तीर्थ पुरोहित समाज से राजेश पांडेय, लल्लन पांडेय, श्रवण कुमार पांडेय, प्रदीप पांडेय, जुगुल किशोर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें