फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टूरिज्म को मिले बढ़ावा, हर क्षेत्र में हो विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के उपरांत बनने वाली नव्य अयोध्या को उसके अनुरूप सुसज्जित करने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। प्रबुद्ध वर्ग कहे जाने वाले चिकित्सकों व शिक्षकों का मानना है कि टूरिज्म के साथ-साथ हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिले, बिजली-पानी, साफ-सफाई सहित तमाम क्षेत्रों में और अधिक विकास किया जाय। ताकि, पर्यटन नगरी का रूपधारण करने पर अयोध्या अपने आप में परिपूर्ण दिखे। हालांकि, मंदिर की नींव रखने के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अयोध्या को हर तरह से सुसज्जित करने का दावा किया है। इससे जनपदवासियों को और उम्मीदें जगी हैं। पेश है एक रिपोर्ट..
विज्ञापन

एक हजार बेड का बने कारपोरेट अस्पताल
राम मंदिर बनने से पर्यटन बढ़ेगा। आगंतुक ज्यादा होंगे, वीआईपी भी अधिक होंगे। उनके रहने की व्यवस्था भी कम है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में एक हजार बेड का सभी सुविधाओं से युक्त कारपोरेट अस्पताल बनना चाहिए। ताकि, कोई भी जटिल समस्या होने पर उसका यहीं पर उपचार हो सके।
-डॉ एसएम द्विवेदी, अध्यक्ष, आईएमए, अयोध्या
हेल्थ टूरिज्म को मिले बढ़ावा
अयोध्या में मंदिर बनने के बाद टूरिज्म बढ़ेगा। यदि यहां पर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोल दिए जाए। जहां सभी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सक मौजूद रहे। कार्डियक के लिए भागना न पड़े। बड़ी-बड़ी सर्जरी यहीं हो सके। आसपास के जिले के लखनऊ जाने वाले लोग यहीं आएं तो जिले के डॉक्टर व जनपदवासियों के लिए भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

डॉ. शिवेंद्र सिन्हा, सचिव, आईएमए, अयोध्या
इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत
पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या को अभी से सुसज्जित किया जाय। सरकार को यहां के मेडिकल कॉलेज में तमाम हाईटेक सेवाएं संचालित कराने पर जोर देना चाहिए। विशेषज्ञों की तैनाती हो। आईसीयू को हाईटेक करके संचालित किया जाय। ताकि, किसी भी यात्री को गंभीर समस्या होने पर यहीं पर उसका इलाज हो सके।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ
एयरपोर्ट के निकट ही बने अस्पताल
एयरपोर्ट का विकास किया जाय। विदेशों की भांति इससे सटे परिसर में उच्चीकृत सुविधाओं से लैस अस्पताल बने। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों के स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो। विशेषज्ञों की तैनाती के साथ ही अन्य अस्पतालों में सुविधाएं बढ़े।
-डॉ दीपशिखा चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पल्स हॉस्टिपल, रिकाबगंज
मांस-मदिरा से मुक्त हो जनपद
भव्य भूमिपूजन के साथ ही वर्षों का सपना साकार हुआ है। पौराणिक नगरी की महत्ता के लिए अयोध्या जिले को मांस-मदिरा से मुक्त किया जाए। साथ ही अयोध्या का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया जाए, जिससे नाम सुनते ही मन में आस्था की हिलोरे उठ पड़ें।
विज्ञापन

-नीलमणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ
और बढ़ाई जाय शहर की सुंदरता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें