सर्किट हाउस में बैठक की अध्यक्षता करते नृपेंद्र मिश्रा व मौजूद चंपत राय, बिमलेंद्र प्रताप मोहन म?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की हुई मीटिंग से बाहर निकले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
कहा कि राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तिथि की घोषणा 18 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। आज की बैठक में 18 जुलाई की बैठक के एजेंडे पर भी चर्चा हुई।
बैठक में नृपेंद्र मिश्र के साथ राम जन्म भूमि सुरक्षा सलाहकार व बीएसएफ के पूर्व डीजी केके शर्मा, आईजी रेंज डॉ संजीव गुप्ता, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज झा, एसएसपी आशीष तिवारी और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी शामिल हुए।