फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद रेलवे स्टेशन के सामने खुला पर्यटक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद रेलवे जंक्शन के सामने शुक्रवार को तीसरे पर्यटन बूथ का शुभारंभ किया गया। इससे पहले अयोध्या के नयाघाट, सिविल लाइन इलाके में पर्यटन बूथ शुरू हो चुका है। इन बूथों पर एक-एक महिला व पुरुष आरक्षी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फैजाबाद रेलवे जंक्शन के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से बने पर्यटन बूथ का शुभारंभ एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस बूथ पर तैनात महिला व पुरुष आरक्षी पर्यटकों को अयोध्या समेत जिले के सभी मंदिरों, पर्यटक स्थल आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद शहर में करीब 30 पर्यटक बूथ खोले जाने की योजना है।
अब तक शहर के नयाघाट, सिविल लाइन व रेलवे स्टेशन पर पर्यटन बूथ खोले जा चुके हैं, अगला बूथ साकेत महाविद्यालय पर जल्द खुल जाएगा। बताया कि अभी इन बूथों पर संबंधित चौकी से एक-एक महिला व पुरुष आरक्षी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

यह आने वाले पर्यटकों को पंपलेट, बुक के माध्यम से यहां के तीर्थ स्थलों, पर्यटक स्थलों के साथ रेल व बस सेवा संबंधित समस्त जानकारी देंगे। इसके साथ ही इन बूथों के माध्यम से प्रशिक्षित गाइड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख निहाल रंजन प्रधान, उप क्षेत्रीय प्रमुख जितेंद्र प्रकाश, आरपीएफ निरीक्षक एके राय, जीआरपी थाना प्रभारी सूबेदार यादव, एसआई राजेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें