फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अग्निकुंड में उड़ रही धूल

Sat, 24 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी के पौराणिक स्थलों की गौरव व गरिमा लौटाने का भी काम चल रहा है। इसी क्रम में अयोध्या की महत्ता बताने वाले प्राचीन स्थलों, कुंडों, सरोवरों का सुंदरीकरण हो रहा है। सुंदरीकरण कार्य में करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में फिर से इन स्थलों की सूरत बिगड़ने लगी है। इसका ताजा उदाहरण अग्निकुंड है। जो जल विहीन हो चुका है, यहां धूल उड़ रही है।
विज्ञापन

कुछ ही महीनों पहले संध्या सरोवर, खर्जु कुंड, विद्याकुंड, अग्नि कुंड व सीता कुंड के कायाकल्प, संरक्षण और रखरखाव के लिए 5.72 करोड़ खर्च हुए थे। इसके माध्यम से प्राकृतिक विधि से जल शुद्धीकरण व संरक्षण, कुंडों की जैव विविधता व पारिस्थितिकी संरक्षण, मार्ग का निर्माण व सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बेंच आदि का काम हुआ था। कुंडों के रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों की एक समिति भी बनाई गई थी, बावजूद इसके विद्याकुंड, अग्निकुंड, सीता कुंड, खर्जु कुंड की सूरत बिगड़ रही है। सबसे बुरी स्थिति तो अग्निकुंड की है, यहां का जल ही सूख गया है। परिसर में धूल उड़ रही है, झाड़ियां उग आई हैं।

दस माह में ही हो गया बदहाल
अग्निकुंड के रखरखाव के लिए बनाई गई समिति में शामिल अधिवक्ता समर बहादुर सिंह ने बताया कि केवल समिति बनाने से क्या होगा। कुंड का सुंदरीकरण हुए करीब 9-10 महीने ही हुए, कुंड बदहाल हो चुका है। विकास प्राधिकरण से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई असर नहीं है। कुंड के पास शौचालय बना था, जिस पर टंकी रखवाई गई थी। यह निष्प्रयोज्य हो चुका है। समिति में शामिल पंडित कौशल्यानंदन ने कहा कि यह दुखद है कि सुंदरीकरण के नाम पर पैसे की बर्बादी हो रही है। रखरखाव के उचित इंतजाम हुए बिना सुंदरीकरण कराने से कुछ नहीं होगा। बताया गया था कि प्राकृतिक विधि से कुंड के जल का शुद्धीकरण किया जाएगा। अग्निकुंड में तो जल ही नहीं बचा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि खर्जुकुंड व विद्याकुंड की भी स्थिति रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे बिगड़ रही है। वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने इस विषय पर बात करने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें