फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर: भूतल का काम लगभग पूरा, प्रथम तल का 70 फीसदी

विज्ञापन
श्रीरामजन्मभूमि परिसर में जारी राममंदिर का निर्माण कार्य। सौजन्य-ट्रस्ट
विज्ञापन
-श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की मंदिर निर्माण की तस्वीरें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। राममंदिर के भूतल का काम मात्र दो से तीन फीसदी बचा है। प्रथम तल का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। प्रथम तल के सभी स्तंभ बनकर तैयार हो चुके हैं। अब बीम निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सोमवार को प्रथम तल के निर्माण कार्यों की तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों के जरिये देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति से रू-ब-रू कराया गया है।
ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण की तीन तस्वीरें जारी की हैं। मंदिर के शिखर की इन तस्वीरों में की गई बेहतरीन नक्काशी देखकर मंदिर की भव्यता का अंदाजा हो जाता है। नक्काशी करके शिखर पर देवी-देवताओं की प्रतिमा को उकेरा गया है। प्रथम तल के सभी स्तंभ निर्धारित 20 फीट की ऊंचाई तक बनकर तैयार हो गए हैं। अब बीम को आकार देने का काम शुरू हो गया है। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि 31 दिसंबर तक प्रथम तल की छत का काम पूरा हो जाए, ऐसी योजना है। संगमरमर का सिंहासन बन रहा है। इस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला की मूर्ति बनकर तैयार



रामसेवकपुरम में बन रही रामलला की तीन मूर्तियां लगभग बनकर तैयार हो चुकी हैं। अब केवल मूर्तियों को सजाने का काम मूर्तिकार कर रहे हैं। ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि 15 दिसंबर तक कौन सी मूर्ति राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी इस पर सहमति बन जाएगी। तीन मूर्तियों में से जिस मूर्ति पर ट्रस्ट के पदाधिकारी व संत मुहर लगाएंगे उसे प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें