फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 वर्षीय महिला ने राममंदिर के लिए दी सवा किलो चांदी की ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही दान देने का सिलसिला भी तेज हो गया है। राममंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले जहां दो मासूम बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से बचाए रुपये दान किए थे।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार को 92 वर्षीय वृद्घा ने राममंदिर के लिए सवा किलो चांदी की ईंट दान की है। फैजाबाद के लालबाग की निवासी 98 वर्षीय केतकी देवी ने 1990 से राम मंदिर निर्माण के लिए थोड़ी-थोड़ी पूंजी संचय की थी। उस जमा पैसे से रामलला को सवा किलो की चांदी की ईंट दान की है।
उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से मन में रामलला के दर्शन करने की इच्छा थी और भगवान ने मेरी मनोकामना पूरी की है। सवा किलो चांदी की ईंट मंदिर निर्माण के लिए दी है। वे रामलला का दर्शन करने के बाद भाव विभोर थीं।
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि वृद्ध महिला का संकल्प मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए सवा किलो चांदी का था। जिसके लिए वह 30 वर्षों से धन संचय कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें