फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 साल की महिला का 28 साल का संकल्प पूरा, राम मंदिर को दान किया जमा किया एक लाख

Wed, 23 Sep 2020 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में चेक व नगदी आदि के जरिए राम मंदिर के लिए भक्तों का दान पहुंच रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अयोध्या पहुंचकर अपने 28 साल के संकल्प को पूरा करते हुए राम मंदिर के लिए एक लाख एक सौ रुपये का दान ट्रस्ट को सौंपा।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को दूसरी पाली में मसकनवा, गोंडा से आई एक 82 वर्षीय महिला श्रद्धालु ने अपने 28 वर्ष के संकल्प को पूरा किया।
उन्होंने दर्शन के उपरांत तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में आकर एक लाख एक सौ एक रुपये की नकद राशि मंदिर निर्माण के लिए दान में दी। महिला सरकारी नौकरी में थी और अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

महिला के अनुसार वह वर्ष 1992 से राम मंदिर निर्माण के लिए घर के खर्च से कुछ राशि बचाकर गुल्लक में रखती थीं। यह संयोग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मंदिर की प्रक्रिया शुरू हो गयी तो एकत्र की गयी राशि ट्रस्ट के सुपुर्द करने यहां आई हूं। श्री गुप्ता ने बताया कि महिला ने नगद दान किया है उन्हें रामलला का प्रसाद अर्पित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें