फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में बदल गई अयोध्या की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री के राममंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अयोध्या की तस्वीर बदली है। सरकारी विभागों की ओर से चलाए गए निर्माण व सफाई अभियान से अयोध्या में निखार आ गया है। अयोध्या पहुंचते ही रामनगरी में होने का अहसास होने लगता है। दीवारों पर उकेरे भगवान राम से जुड़े प्रसंग हों या फिर पीतांबरी रंग धारण किये रामनगरी हो। हर ओर सब कुछ राममय लगता है।
विज्ञापन

राममंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या को पीतांबरी रंग में रंगने के साथ बिजली के पोलों को कलर करने का काम नगरनिगम ने किया था। यही नहीं अयोध्या की दीवारों पर भगवान राम से जुड़े प्रसंगों को बनवाने व तीन नई सड़कों को बनाने समेत खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य भी अंजाम दिया था।
इसके अलावा पूरी अयोध्या को सैनिटाइज करने व कार्यक्रम स्थल पर विशेष सैनिटाइज की व्यवस्था भी नगरनिगम प्रशासन ने की। नगर निगम के 1500 कर्मचारियों ने 12 से 18 घंटे तक काम किया। अयोध्यावासी शिवम सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अयोध्या सुंदर और अच्छी लगने लगी है। अब ऐसा लगता है कि हम रामनगरी में हैं। अयोध्या वासी दीपक भट्ट बताते हैं कि अब अयोध्या की दीवारें से भी रामनगरी होने का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। इसमें नगर निगम के 1500 अधिकारियों व कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की है। इसलिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।
विज्ञापन

-डॉ. नीरज शुक्ला, नगर आयुक्त, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें