फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि सजाने का बेटियों ने किया रिहर्सल

विज्ञापन
रंगोली व अन्य सजावट के बारें में जानकारी देती शिक्षिका। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पांच अगस्त को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्टस विभाग की छात्राओं द्वारा पौराणिक कथाओं पर आधारित विभिन्न प्रकार की रंगोली को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करने को लेकर ब़ृहस्पतिवार को रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कलश, केले के पत्ते, आम के पल्लव, फूल, अक्षत द्वारा सजाई गई रंगोली रामजन्मोत्सव के उल्लास को प्रदर्शित कर रही थी। छात्राओं ने फूलों द्वारा कैलोग्राफी रंगोली बनेगी, प्रस्थापन कला द्वारा सीता रसोई तथा वैदिक पूजा को प्रदर्शित किया।
डॉ. सरघिता द्विवेदी, सरिता सिंह, पल्लवी सोनी एवं रीमा सिंह ने बताया कि फाइन आर्ट्स के विशेषज्ञ बच्चों की विभिन्न कलाकृतियों के द्वारा विभागीय शिक्षिकाओं की देखरेख में मनमोहक रंगोली के स्केचिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसका विश्वविद्यालय आवासी परिसर में अभ्यास प्रारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा संपूर्ण तैयारियों का निरंतर अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

फाइन आर्ट्स विभाग के समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में फाइन आर्ट विभाग के बच्चे निरंतर से ही विश्व स्तरीय कलाकृतियों का निर्माण करते आ रहे हैं और इस बार भी प्रभु श्रीराम के जन्मस्थल पर मनमोहक पौराणिक कलाकृतियों का निर्माण अवश्य ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें