फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी के 25 स्थानों पर गूंजेंगी मानस की चौपाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भूमि पूजन के दिन पांच अगस्त को अयोध्या राममय नजर आएगी। अयोध्या को सजाने संवारने का काम तो तेजी से हो ही रहा है, इसके साथ ही धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए भी रामनगरी की धार्मिक महत्ता को प्रदर्शित करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

भूमि पूजन के दिन रामनगरी के 25 स्थानों पर मानस पाठ व भजन के कार्यक्रम तय किए गये हैं, पूरी रामनगरी में मानस की चौपाईयां गूंजेंगी तो हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ भी सुनाई देगा। इसके लिए चार-चार सदस्यों की कुल 25 टीमें बनाई गई हैं।
अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि शहर के गुप्तारघाट, रामजानकी मंदिर साहबगंज, चुटकी देवी मंदिर साकेत महाविद्यालय के सामने, टेढ़ीबाजार अयोध्या, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर, कनकभवन, हनुमानगढ़ी, दशरथमहल, झुनकीघाट, नागेश्वरनाथ नाथ मंदिर मणिरामदास की छावनी, हनुमानबाग, दिगंबर अखाड़ा, बड़ाभक्तमाल, जानकीघाट, अशर्फी भवन, जालपा देवी, जानकी महल ट्रस्ट, राजसदन अयोध्या, मणि पर्वत अयोध्या, छोटी देवकाली मंदिर, सूर्यकुंड दर्शननगर, नाका हनुमानगढ़ी फैजाबाद, बड़ी देवकाली मंदिर व हनुमानगढ़ी रिकाबगंज को मानस पाठ व भजन कार्यक्रमों के लिए चिंहिंत किया गया है, यह कार्यक्रम के लिए छोटे-छोटे पंडाल भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें