फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन को लेकर अयोध्या को सजाने का खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भूमि पूजन को लेकर अयोध्या को संवारने की कवायद जोरों पर चल रही हैं। जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर इसकी कार्ययोजना बनाते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अयोध्या को सजाने-संवारने के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। प्रतिदिन शाम सात बजे कलेक्ट्रेट में बैठक कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी।
साकेत महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था नगर आयुक्त नगर निगम, साकेत महाविद्यालय मैदान का समतलीकरण की व्यवस्था अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2, महाविद्यालय के भवन की साफ-सफाई व पुताई की व्यवस्था, महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा कराया जाना है। जिसके पर्यवेक्षण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

संपूर्ण मार्ग में अयोध्या धाम से संबंधित कला व पेंटिंग व हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों एवं मंदिर की सफाई का कार्य का जिम्मा नगर आयुक्त को दिया गया है। गर्भ गृह दर्शन का एसओपी तैयार करने का काम अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था देखेंगे।
तैयार किया जा रहे एक लाख पैकेट प्रसाद
सभी मंदिरों के संचालकों द्वारा कीर्तन व अखंड रामायण का पाठ के आयोजन की व्यवस्था हेतु रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या, क्षेत्राधिकारी अयोध्या, मंदिरों से समन्वय बनाकर कराएंगे। एक लाख पैकेट प्रसाद के वितरण की व्यवस्था अपर जिलाधिकारी नगर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्याय ट्रस्ट से समन्वय बनाकर वितरण सुचारु रूप से कराने की व्यवस्था बनाएंगे।
दीपोत्सव को लेकर सौंपी जिम्मेदारी
भूमि पूजन के दिन दीपोत्सव को लेकर डीएम ने जिम्मेदारी सौंप दी है। श्री रामजन्म भूमि के अंदर 4 अगस्त को दीपदान कार्यक्रम की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा व आशीष मिश्रा पीआरओ कुलपति अवध विश्वविद्यालय संपादित कराएंगे। जबकि अयोध्या शहर में तथा संपर्क मार्गों पर एक लाख दिए जलाने की व्यवस्था जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार व आशीष मिश्रा पीआरओ कुलपति अवध विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी गई है।
20 स्थलों पर एलईडी से होगा लाईव प्रसारण
भूमि पूजन के कार्यक्रम को लाइव प्रसारण करने की भी तैयारी की गई है। विभिन मंदिरों की लाइटिंग की व्यवस्था अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कराएंगे। 20 स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था उप निदेशक सूचना मुरलीधर सिंह तथा 20 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक वाईपी सिंह निदेशक अयोध्या शोध संस्थान को दायित्व दिया गया है। राम की पैड़ी पर मीडिया हेतु उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी उपनिदेशक सूचना को दी गई है।
सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनेगा मीडिया सेंटर
प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों से दूरदर्शन व एएनआईं से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जिम्मेदारी उप निदेशक सूचना, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या, व क्षेत्राधिकारी अयोध्या को सौंपी गई है। दूरदर्शन व एएनआई द्वारा नि:शुल्क चैनलों व अन्य को लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे जनमानस अपने टेलीविजन पर लाइव प्रसारण के साथ-साथ अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे। मीडिया से समन्वय की जिम्मेदारी भी उप सूचना निदेशक एवं सूचना के कार्मिक देखेंगे। मीडिया सेंटर के स्थापना पर कार्यवाही की जा रही है जहां से मीडिया कर्मी सूचनाओं, कवरेज व फोटो सुविधा पूर्वक भेज सकेंगे।
अयोध्या शोध संस्थान को प्रदर्शनी की जिम्मेदारी
इसी प्रकार प्रदर्शनी आयोजन हेतु अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह को, अयोध्या के अन्य मार्गों पर पेंटिंग आदि का कार्य ललित कला विभाग, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय तथा प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम नागर कार्य इकाई को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें