फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की शिफ्टिंग कराएंगे काशी के 22 विद्वान, तेज हुईं तैयारियां

Sat, 14 Mar 2020 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
रामलला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण को लेकर रामलला को अस्थाई भवन में विराजमान करने की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली से जल्द ही बुलेटप्रूफ कॉटेज आने की संभावना है। नए भवन व प्रस्थान से लेकर दर्शन मार्ग का भूमि शुद्धिकरण पूजन और नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर ट्रस्ट ने प्रख्यात वैदिक विद्वानों को बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


20 मार्च से ही अनुष्ठानों का श्रीगणेश होगा। इस धार्मिक आयोजनों में काशी से 22 विद्वान अयोध्या पहुंच रहे हैं। उधर, रामनवमी पर राममंदिर की खुशी में उत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर है। 24 व 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूजन में हिस्सा ले रहे हैं, इससे यहां के संत-धर्माचार्य बेहद उत्साहित हैं।

रामजन्मभूमि के गर्भगृह से मंदिर निर्माण शुरू करने व इसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने का कार्यक्रम तय होने से अब विराजमान रामलला को अतिशीघ्र करीब ढाई सौ मीटर पूरब अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक इसके लिए 20 मार्च से ही परिसर में विशेष वैदिक विद्वान वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू करेंगे और भगवान राम को 24 मार्च को नए स्थान पर स्थापित किया जाएगा। जहां रामलला की प्रथम पूजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसको लेकर इस बार रामनगरी के हर मठ-मंदिर में उत्सव की योजना है।

मणिरामदास की छावनी, दशरथ महल बड़ा स्थान, श्रीरामबल्लभाकुंज, नाका हनुमानगढ़ी, तिवारी मंदिर, कालेराम मंदिर, जानकीघाट, निर्मोही अखाड़ा, छोटी देवकाली मंदिर, हनुमानगढ़ी, सियारामकिला, लक्ष्मण किला सहित अन्य मंदिरों में रामनवमी पर्व पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन होगा। नौ दिवसीय उत्सव में मानस पारायण, सुंदरकांड पाठ, हवन, यज्ञ सहित अन्य अनुष्ठानों के माध्यम से रामलला की मुक्ति की खुशी मनाई जाएगी। यही नहीं 24 मार्च को रामनगरी के साधु-संत रामकोट की परिक्रमा भी करेंगे जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहेेेंगे।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि रामजन्मभूमि में 20 मार्च से रामलला को दूसरे स्थान पर विराजमान कराए जाने के लिए काशी सहित कई स्थानों से विद्वान अयोध्या पहुंच रहे हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदी नववर्ष का शुभारंभ होता है, इसी दिन रामनगरी के हजारों साधु-संत व भक्त रामकोट की परिक्रमा करेंगे।

मणिरामदास छावनी में मनेगा भगवान श्रीराम का कल्याणक उत्सव
राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी रामनगरी में व्यापक रूप धारण कर रही है। इस नवरात्र रामनगरी के हजारों मंदिरों में भव्य उत्सव मनाने की तैयारी है। इसी क्रम में मणिरामदास की छावनी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के पावन सानिध्य में भगवान श्रीराम का पांच दिवसीय कल्याणक उत्सव व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि वैदिक विद्वानों द्वारा रामायण पाठ, यज्ञ, हवन आदि का कार्यक्रम सुनिश्चित है। हवन कुंड में रामायण की चौपाईयों से आहुति दी जाएगी। मथुरा से बड़ी संख्या में वैदिक विद्वान, आचार्य अनुष्ठान के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें