फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर रामलला को भेंट की पोशाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वसंती पंचमी पर पंडित कल्किराम ने रामलला के लिए पीले रंग की पोशाक रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को भेंट कीं। पंडित कल्किराम ने बताया कि इस अवसर पर मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने की याचना करते हुए भगवती महासरस्वती के प्रसन्नार्थ तीन दिवसीय यज्ञानुष्ठान का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदेह देवता बनाने वाली एकमात्र महाशक्ति भगवती शारदा जी की महिमा का वर्णन शब्दों से नहीं हो सकता। कुंभकर्ण के दस हजार वर्षों की घोर तपस्या को क्षणमात्र में ध्वस्त करने वाली माता सरस्वती जी की असीम कृपा से सिंचित मोदी जी विश्व विजेता हो भारत विश्व गुरु बने इसकी याचना करते हुए तीन दिवसीय विशेष धार्मिक यज्ञानुष्ठान का श्रीगणेश किया गया। रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पंडित कल्किराम जैसे भक्तों की रामलला के प्रति श्रद्धा एवं अगाध निष्ठा स्वागतयोग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें